फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो अलग- अलग हादसों में युवक समेत 2 की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

Thu, 13 Dec 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Bike Accident
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर और बिजनौर में दो अलग- अलग हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि युवक की सड़क हादसे में तो वहीं किसान की ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शहर से गांव जाते हुए वहलना चौक पर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव संधावली निवासी संदीप पुत्र चंद्रपाल शहर में एक दुकान पर काम करता था। गुरुवार शाम को वह बाइक से दुकान से अपने घर जा रहा था। मेरठ रोड पर वहलना चौक के निकट वेदांता फार्म हाउस के सामने तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण युवक का सिर सड़क से टकराया और वह अचेत हो गया। कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए जिला  चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मनोज ने अज्ञात में कार चालक के खिलाफ सिविल लाइन थाने पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिजनौर में सूखी नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। रात भर किसान का शव ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे ही दबा रहा। सुबह होने पर हादसे का पता चला। इसके बाद किसान के परिजनों में कोहराम मच गया।
 
गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी 38 वर्षीय सुधीर कुमार बुधवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुछ घरेलू सामान लेकर अपनी ससुराल थाना नहटौर के गांव नवादा चौहान गया था। शाम को वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लौट रहा था। गांव वधावा से बिलाई चीनी मिल की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली सूखी नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सुधीर कुमार की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। उसका शव पूरी रात ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। सुबह को जब हादसे का पता चला तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने शिनाख्त कर सूचना पुलिस व सुधीर के परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें