फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुजफ्फरनगर टाइटंस ने 36 रन से जीता मैच

Sun, 15 Nov 2026 06:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर इन मैच का आयोजन हुआ। पहला मैच मुजफ्फरनगर टाइटंस और जाफरान इलेवन की टीम के बीच हुआ। इसमें मुजफ्फरनगर टाइटंस की टीम ने 36 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफरान इलेवन की टीम मात्र 136 रन ही बना सकी। 18.3 ओवर में टीम ऑल आउट हो गई। मैच के बाद रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें