टीम ने अवैध जमीन कब्जा मुक्त कराई।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल क्षेत्र के निरधना में ग्राम प्रधान द्वारा किए गए अवैध कब्जे शनिवार को हटवा दिया गया। राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार की निगरानी में यह कार्रवाई की। कब्जा हटवाने के दौरान आक्रोशित महिलाएं बुलडोजर के सामने लेट गईं और नारेबाजी करते हुए विरोध किया। लेकिन भारी पुलिस फोर्स के सामने महिलाएं कुछ न कर सकी। टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया है।