फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में वन्य जीवों की तस्करी का मामला: जंगल में बंधे मिले गीदड़-नेवले और खरगोश, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2023 04:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ में वन्य जीवों की तस्करी का मामला सामने आया है। जंगल में गीदड़-नेवले और खरगोश व बिच्छू बंधे मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में वन्य जीवों की तस्करी का मामला सामने आया है। सरूरपुर के करनावल कस्बे में नारंगपुर वाले रास्ते पर दर्जनभर वन्य जीव बंधे मिले। बताया गया कि बंधक जीवों में छह गीदड़, दो नेवले, दो खरगोश, बिच्छू और सेह शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कई पशुओं के पैर काटे हुए मिले और कुछ के पैर बांधकर उन्हें प्लास्टिक बैग में रखा गया था। जंगल में एक ईंट भट्टे पर ये वन्य जीव बंधक अवस्था में मिले हैं। विद्युत तार जोड़ने पहुंचे लाइनमैन ने वन्य जीवों को देखा तो इसकी शिकायत की। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चकनाचूर हुई बग्गी, कई लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, मचा कोहराम
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने सभी जीवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बना दरोगा की मौत का राज, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम, मोबाइल में मिला अहम सुराग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें