फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर तिराहा कांड: सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में 23 जनवरी को होगी सुनवाई, जानिए पूरा मामला

Wed, 17 Jan 2024 04:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Muzaffarnagar Rampur Tiraha Kand : सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में 23 जनवरी को सुनवाई होगी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड में मिलाप सिंह की पत्रावली पर बचाव पक्ष की ओर से बहस चल रही है। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तिथि तय की है। 

विज्ञापन


एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी।

सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी व अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशल ट्रायल के मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को मिलाप सिंह की पत्रावली पर सुनवाई जारी रही। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह ने बताया कि अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें