फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : हनी ट्रैप में फंसाकर करते थे अवैध वसूली, महिला समेत गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, पूछताछ में खुले बड़े राज

Mon, 22 Jan 2024 11:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : हनी ट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, पुलिस की पूछताछ में बड़े राज खुले हैं।
विज्ञापन
हनी ट्रैप का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें युवक को फंसाने वाली महिला और उसका पति व झोलाझाप भी शामिल है। आरोपियों से साढ़े नौ हजार रुपये, एक बाइक, कार व पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


तीन दिन पहले शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी राज मिस्त्री युवक ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया था कि एक अंजान महिला ने मोबाइल से फोन कर बातें कर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला ने मोबाइल पर वीडियो कॉल कर अश्लीलता की। 21 जनवरी को उसे महिला ने मिमलाना रोड पर एक खंडहर में मिलने के लिए बुलाया। वहां दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे, इसी दौरान कार में महिला का पति अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उसकी वीडियो बना ली गई।

आरोपियों ने ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपये मांगे। रुपये न होने पर उसे कार में बंधक बनाकर चरथावल की तरफ ले गए। डेढ़ घंटे तक उसे कार में घुमाते रहे। 80 हजार में समझौता हुआ तब उसकी बाइक अपने पास रखकर उसके पास मौजूद साढ़े सौ हजार रुपये ले लिए। बाकी की रकम लाने पर बाइक देने को कहा। इसके बाद उसे छोड़ा गया। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि रविवार देर शाम रुपये वसूलने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी कुलहेड़ी चरथावल निवासी बिलाल, जलालाबाद शामली निवासी शाहरुख, मिमलाना निवासी शाहबाज, जावेद व आबिद और महिला शाहना पत्नी जावेद को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार
विज्ञापन

ऐसे फंसाया था युवक
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिलाल को आबिद ने मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था। बिलाल ने जावेद से बात की। जावेद ने अपने पत्नी को तैयार कर युवक को फोन कराया और फंसा लिया। गिरफ्तार आरोपी शाहरुख झोलाछाप डॉक्टर है। वह मिमलाना रोड पर एक प्राइवेट क्लीनिक चलाता है। महिला युवक को अपने साथ सुनसान स्थान पर ले जाती थी। पूरा गिरोह उससे अवैध वसूली करता था। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी से बड़ी खबर: सहारनपुर में प्रसाद बांट रहे युवाओं पर पत्थर फेंके, जमकर हंगामा, अफसरों में मची खलबली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें