फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, एक मौत, जमकर हंगामा और तोड़फोड़

Mon, 04 Feb 2019 09:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद पथराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग स्थित यूसुफपुर चौराहे पर लकड़ियों से भरे ओवरलोड ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार कर बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाते हुए ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर दी। एसडीएम जानसठ द्वारा पांच लाख रुपये मुआवजा व ओवरलोड ट्रकों पर रोक के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने करीब तीन घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। यह हादसा यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में हुआ।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी नदीम (20) पुत्र रईस अहमद सोमवार सुबह दो साथियों अहसान व शाहबाज के साथ बाइक पर बिना हेलमेट लगाए मुजफ्फरनगर काम पर आ रहे थे। इस दौरान घने कोहरा छाया था। जैसे ही उनकी बाइक यूसुफपुर चौराहे पर पहुंची, नदीम ने ब्रेकर देखकर बाइक को ब्रेक लगाए, उसी समय पीछे से आ रहे लकड़ियों से भरे ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में नदीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मोरना से पीड़ित परिजनों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद भीड़ ने सुबह करीब 10.15 मुजफ्फरनगर-मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने का प्रयास किया, मगर भीड़ ने पुलिस को नदीम का शव उठाने नहीं दिया।  सूचना पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा ककरौली पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। इस पर एसडीएम जानसठ विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को पांच लाख की सहायता देने, घायलों की भी आर्थिक मदद किए जाने और ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया, तब कहीं जाकर तीन घंटे बाद करीब 1.15 जाम खुलवाया जा सका। शाम को पोस्टमार्टम के बाद नदीम के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। पुलिस ने मृतक युवक के पिता रईस अहमद की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

लापरवाही भी रही हादसे की वजह 
सोमवार सुबह क्षेत्र में अलसुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। हादसे के समय सुबह करीब दस बजे भी काफी कोहरा था, जिससे आगे का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, घटनास्थल यूसुफपुर चौराहे पर ब्रेकर बने हुए हैं, जो दिन की रोशनी में भी दिखाई नहीं देते और वहां इस संबंध में कोई संकेतक अथवा बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। नतीजतन, आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। सोमवार को भी बाइक सवारों ने जैसे ही ब्रेकर पर रफ्तार धीमी की, कोहरे के चलते पीछे आ रहा तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक का चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और ट्रक ने बाइक को टक्कर मार कर बाइक सवारों को कुचल दिया। अफसरों के अनुसार बिना संकेतक के बनाए गए ब्रेकर और घना कोहरा ही हादसे की वजह रहा है।
  
ट्रिपल राइडिंग व हेलमेट न लगाना हुआ जानलेवा 
घना कोहरा व बिना संकेतक के बनाए गए ब्रेकर के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन भी बाइक सवारों के लिए जानलेवा साबित हुआ। नियमानुसार, दुपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट बाइक चलाना अपराध है, लेकिन सोमवार सुबह हुए हादसे के शिकार हुए युवक ट्रिपल राइडिंग करने के साथ ही हेलमेट भी नहीं लगाए थे। हादसे में ट्रक का पहिया नदीम के सिर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यदि युवक हेलमेट लगाए होता, तो संभव है कि उसकी जान बच जाती।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें