फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Sun, 24 Oct 2021 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, शिनाख्त नहीं हो सकी
विज्ञापन
muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।      

 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र में सफेदा रोड पर स्थित मिल फाटक व मढ़ रेलवे फाटक के बीच रेलवे लाइन के पटरियों पर शालीमार ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेन के नीचे से मृतक युवक को बाहर निकाला, उसके बाद ट्रेन रवाना हुई। 

पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। पुलिस आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : अमर उजाला संवाद: कामकाजी महिलाओं के लिए जिम्मेदारियों व रिश्तेदारियों को निभाने का पर्व है करवा चौथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें