फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कूकड़ा बिजलीघर पर आपूर्ति बाधित प्रकरण में जेई निलंबित

Sat, 13 Jul 2024 12:46 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जेई पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां कूकड़ा मंडी बिजलीघर पर तीन दिन से आपूर्ति बाधित होने के मामले में जेई पर गाज गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के कूकड़ा मंडी बिजलीघर पर तीन दिन से आपूर्ति बाधित होने के मामले में जेई आनंद पाल को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बिजलीघर पर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। नाराज लोग  कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के घर पहुंच गए  थे।  

सांसद हरेंद्र मलिक भी लोगों के बीच पहुंचे थे। शहर की नई मंडी, पटेलनगर, गांधीनगर, भरतिया काॅलोनी, जानसठ रोड के करीब 12 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली गुल रहने से प्रभावित हुए थे। प्रकरण में लापरवाही पर जेई को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या था मामला
कूकड़ा मंडी बिजलीघर में फाल्ट हो जाने से शनिवार को 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक फुंक गया था। मंगलवार को फॉल्ट के चलते दूसरा परिवर्तक भी फुंक गया, जिससे बिजलीघर से आपूर्ति बंद हो गई। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में ही बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें