फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

Wed, 16 Jun 2021 11:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

दोनों पक्षों के संघर्ष में महिला सहित कई लोग घायल हो गए, झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गांव सहावली में बुधवार सुबह घर के आगे छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली निवासी गौतम का पड़ोसी रतनपाल पक्ष से घर के आगे गली में छज्जा निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों में ग्राम प्रधान अजय अहलावत ने समझौता करा दिया था, लेकिन रतनपाल पक्ष इसे नकार रहा था। 

मंगलवार को रतनपाल पक्ष ने फिर से छज्जे का निर्माण शुरू कर दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। बुधवार सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया। संघर्ष में गौतम, उसकी भाभी रुकमणि सहित कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। गौतम पक्ष ने घटना की तहरीर देकर रतनपाल पक्ष पर घर में घुसकर हमले का आरोप लगाया, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन फिलहाल कोई हत्थे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें