फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: विशेष सफाई अभियान में उतरी चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सफाईकर्मियों पर की पुष्पवर्षा

Tue, 15 Mar 2022 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह सूजड़ु चुंगी से शुरू किए गए विशेष सफाई अभियान के तहत पहली टीम को सूजड़ु चुंगी से डीएम आवास तक डिवाइडर के दोनों और सफाई की गई।
विज्ञापन
muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गंदगी से मुक्त कराने के लिए मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन सफाई अभियान चलाया गया। यहां पहली पाली में पर्यवेक्षण के लिए निकलीं पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सफाईकर्मियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सूजड़ु चुंगी से शुरू किए गए विशेष सफाई अभियान के तहत पहली टीम को सूजड़ु चुंगी से डीएम आवास तक डिवाइडर के दोनों और सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

यह भी पढ़ें: जोड़तोड़ शुरू :  विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव से गरमाई सियासत, बीजेपी में टिकट के सबसे ज्यादा दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर के दानों और सफाइ में जुटी दोनों टीमों में 10-10 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। सफाई अभियान शुरू होने के कुछ देर बाद ही चेयरपर्सन मौके पर पहुंची और उन्होंने सफाई में जुटे पालिका कर्मियों का उत्साह बढ़ाया। पालिका सफाई कर्मचारियों ने तन्मयता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ ड्यूटी करने का आश्वासन पालिका चेयरपर्सन को दिया।
 
शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना उद्देश्य : चेयरपर्सन
नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शहर को पूरी तरह से स्वच्छ व सुंदर बनाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने जनता के लोगों से भी सफाई अभियान में सहयोग की अपील की। चेयरपर्सन ने कहा कि उनका अनुरोध है कि नागरिक सड़कों पर कूड़ा न डालें। उन्होंने कहा कि सभी लोग कूड़ेदान में ही कूड़ा डालें।

उन्होंने कहा कि वह सबका साथ, सबका विकास के नारे को लेकर आगे चल रही हैं। कहा कि कोई भी कर्मी या व्यक्ति एवं पद छोटा या बड़ा नहीं होता। सभी के काम महत्वपूर्ण हैं। इंसान का काम ही उसे बड़ा या छोटा बनाता है। स्टेनो गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें