फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पंचायत में बोले भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत- किसानों की जमीन हड़पना चाहती है सरकार

Sun, 18 Sep 2022 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि छह अक्तूबर को सिसौली में किसान जागृति दिवस आयोजित होगा।
 
विज्ञापन
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के भौराकलां भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। किसान की आर्थिक स्थिति सबसे कमजोर है। महंगाई की मार भी किसान पर पड़ रही है। छह अक्तूबर को सिसौली में किसान जागृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन


शनिवार को सिसौली के किसान भवन पर मासिक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें तय किया कि स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन छह अक्तूबर को जागृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। किसानों के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। 
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने मेरठ सभा में कहा था की  गन्ने का भाव 450 रुपये दिया जाएगा।

भाजपा सरकार बने हुए आठ साल बाद भी किसान के गन्ने का भाव नहीं मिला है। कुछ लोगों के संगठन छोड़ने पर कहा कि गद्दार मुगल काल, अंग्रेजी शासन में भी थे और अब भी हैं। सरकार धोखे की राजनीति कर रही है। संगठन में फूट डालकर किसानों को कमजोर करना चाहती है।
विज्ञापन


आज किसान अपने नफे और नुकसान के बारे में सोचने में सक्षम है। इसलिए संगठन में एकता बनाए रखें मजबूती से अपना पक्ष रखें और अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। तभी यह किसान और जमीन बच पाएगी अन्यथा सरकार की निगाह किसानों को बर्बाद करने और उनकी जमीन को हड़पने पर लगी हुई है। 

यह भी पढ़ें: मदरसों के सर्वे का विरोध: दारुल उलूम सम्मेलन में पहुंचेगे 250 से ज्यादा मदरसा संचालक, मीडिया की नो एंट्री

विज्ञापन

प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी।  उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें लंबी आयु दे, सद् बुद्धि दे जिससे वह किसान व मजदूरों की आवाज को सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान कर सके। चौधरी टिकैत ने कहा फसलों का वाजिब दाम मिलने से किसान खुशहाल हो जाएंगे। बिजली फ्री नहीं चाहिए। पड़ोसी राज्यों में बिजली की दरें सस्ती हैं। सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध होने पर  बिल देने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

ये रहे मौजूद
अध्यक्षता ठाकुर जगत सिंह और संचालन ओमपाल मलिक ने किया। इस मौके पर अनुराग चौधरी,  हर्ष चहल, शुभम मलिक, धीरज लाटियान, अशोक घटायन, मैनपाल सिंह, कुलदीप सिंह, विकास शर्मा, इंद्रपाल बागपत, अभिजीत, विशाल बालियान, नाजिम आलम, ओमपाल सिंह, देवेंद्र मौजूद रहे। 
 
किसानों ने किया रक्तदान
सिसौली मासिक पंचायत में किसान भवन पर रक्त सेवा ट्रस्ट शामली की ओर से रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें लगभग 100 किसानों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को चौधरी गौरव टिकैत ने सम्मानित किया। संदीप गोयल, आरबी सिंह और अमरजीत सिंह मौजूद रहेे।

तीसरे दिन भी जारी रहा भाकियू तोमर का धरना 
भारतीय किसान यूनियन तोमर का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। भाकियू तोमर के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कहा कि किसानों को बिजली के फर्जी मुकदमों में फंसा कर किसान को घर से बेघर कर दिया है। कनेक्शन के नाम पर किसानों से अवैध उगाही की जा रही है। भाकियू तोमर के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी अंकित गुर्जर ने कहा कि किसानों को नलकूपों की बिजली मुफ्त दी जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें