मुजफ्फरनगर में रविवार को भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान,कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर जनपद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। जिले के डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली में लंबे समय तक शिक्षक और संघ से जुड़े रहे दिवंगत जयपाल सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान,कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री जसवंत सैनी समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंच गए हैं। जयपाल सिंह के बेटे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने बताया कि भागवंती स्कूल में शोक सभा आयोजित की जा रही है।