फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: आज से अमृत सप्ताह,  21 जून तक योग करेंगे सात लाख लोग, प्रदेश के तीन जिलों को किया जाएगा सम्मानित

Tue, 14 Jun 2022 05:00 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

डीएम ने बताया कि समिति अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में सात लाख लोगों को जोड़ेगी। योगाभ्यास के लिए किसी प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक महत्व के स्थान, प्रमुख नदियों, झीलों, या अन्य स्थान  योगाभ्यास के लिए स्थलों का चयन किया जाएगा।  
विज्ञापन
yoga - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जिले में सात लाख से अधिक लोगों को जोडऩे का लक्ष्य मिला है। 21 जून को सार्वजनिक और प्रसिद्ध स्थलों पर योग कराया जाएगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारी में जुट जाएं। प्रत्येक व्यक्ति तक योग का संदेश पहुंचाने का काम करें।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार  में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।  अमृत योग सप्ताह के आयोजन का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम को कराए जाने के लिए  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा।  

डीएम ने बताया कि समिति अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत  जनपद में सात लाख लोगों को जोड़ेगी। नगर पालिका, नगर पंचायत वार्ड, तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, महाविद्यालय,   उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, आयुष चिकित्सालयों, हेल्थ वेलनेस सेंटर, योग वेलनेस सेंटर पर योग के सामूहिक अभ्यास कार्यक्रमों का माइक्रो प्लान तैयार कराकर क्रियान्वित किया जाएगा। जिले में सीडीओ संदीप भागिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग से जुड़ेंगे जनप्रतिनिधि
जिले में योग से जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराया जाएगा। प्रशिक्षित योग ट्रेनर के सहयोग से सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इन स्थानों पर आयोजित होंगे योग शिविर 
योगाभ्यास के लिए किसी प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक महत्व के स्थान, प्रमुख नदियों, झीलों, या अन्य स्थान  योगाभ्यास के लिए स्थलों का चयन किया जाएगा। 

प्रदेश के तीन जिले होंगे सम्मानित
आयोजन से संबंधित तस्वीरों को आयुष कवच एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से साझा किया जाएगा। प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या, अभिनव थीम एवं अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने वाले  सर्वोत्तम तीन जनपदों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें