उत्तर प्रदेश के मेरठ में सड़क पर ईद की नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस और नमाजियों के बीच नोंकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका तो लोग विरोध करने लगे। लोगों ने धार्मिक नारे भी लगाए। उधर, हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने अगर सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वीडियो और फोटो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखे जाएंगे।
बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासन ईद की नमाज को लेकर अलर्ट था लेकिन, जैसे ही ईद का समय हुआ तो शाही ईदगाह हाउसफुल होते ही नमाजी सड़क तक आ गए। भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आया। लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।