यूपी के सहारनपुर में दीपावली के त्योहार पर कई मुस्लिम परिवार देवी-देवताओं की मूर्तियों को ढांचे में ढालने का काम कर रहे हैं। ये मूर्तियां पुरानी धातुओं को गलाकर तैयार की जा रही है।
मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी उस्मान, पत्नी ताजूल, ताजूद्दीन अहमद का परिवार गली मोहल्ले में घूमते हुए पुरानी धातुओें को मौके पर ही गलाकर देवी देवताओं की मूर्तियां बना रहे हैं। इस एवज में कुछ शुल्क लेते हैं। बड़ी संख्या में हिंदू परिवार दीपावली के त्योहार में लक्ष्मी, गणेश, हनुमान आदि देवी देवताओं की मूर्तियों को बनवा रहे है।