फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई की तहरीर पर संगीत के प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई की तहरीर पर संगीत के प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरधना। छुर स्थित बिजली उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर विवेक मल्ल के तहरीर पर भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि शेखर सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बीच पिठलोकर और मुल्हैड़ा के आधा दर्जन ग्रामीणों ने मल्ल पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बुधवार को उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मंगलवार देर रात दर्ज मुकदमे और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
जेई ने छुर बिजलीघर से जुडे़ पिठलोकर के कुछ विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली चोरी की शिकायत को लेकर संगीत के पीए शेखर पर 50 हजार रुपये की मांग करने व दर्ज विद्युत चोरी के मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। जेई ने तहरीर में बताया कि शेखर नेमंगलवार को कई बार उनके मोबाइल पर कॉल कर उन्हें कैंप कार्यालय बुलवाया। कैंप कार्यालय पहुंचने पर उन्हें कमरे में ले जाकर अभद्रता व मारपीट की गई। हत्या की भी धमकी देते हुए लाश नहर या नाले में पड़ी मिलने की बात कही। पुलिस ने आईपीसी की धारा 332, 342, 386, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस बीच मुल्हैडा निवासी नफीस पुत्र इंशाद ने तहरीर देकर बताया कि उसका घरेलू बिल करीब डेढ़ लाख रुपये का आया। बिल सही कराने के नाम पर मल्ल ने 10 हजार रुपये लिए। 15 हजार रुपये की और मांग की जा रही है। मुल्हैड़ा निवासी प्रदीप पुत्र जगदीश ने भी जेई पर गलत बिल को सही कराने के लिए 20 हजार रुपये, मुल्हैड़ा निवासी जाबिर खान ने 10 हजार रुपये की मांग करने व पांच हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया। पिठलोकर निवासी रसीद ने जेई पर एक लाख रुपये, पिठलोकर निवासी फरमूद ने 30 हजार रुपये और यहीं के मुनव्वर ने 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। आरोपी से मोबाइल पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।
सीओ आरपी शाही का कहना है कि मल्ल द्वारा दी गई तहरीर और ग्रामीणों द्वारा उनके खिलाफ बिजली बिल कम कराने व अन्य मामलों में अवैध वसूली के आरोपों की जांच कराई जा रही है।
जेई को मेरठ संबद्ध किया
तहरीर देने के 24 घंटे के भीतर जेई विवेक मल्ल का मेरठ संबद्ध कर दिया गया। बुधवार रात प्रशासनिक आधार पर अधीक्षण अभियंता मेरठ एसके सिंह ने छुर बिजलीघर के जेई विवेक मल्ल कोे विद्युत वितरण खंड द्वितीय मेरठ से संबद्ध कर दिया। वहीं सरधना बिजलीघर के जेई संजीव कुमार को छुर व सरूरपुर बिजलीघर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया।
विज्ञापन

पहले से मिल रही हैं शिकायतें
विधायक संगीत सोम का कहना है कि जेई मल्ल के खिलाफ पूर्व में भी अवैध वसूली की शिकायतें आती रही हैं। जेई, शेखर सोम पर अभद्रता का आरोप लगाकर अवैध वसूली की शिकायत पर होने वाली कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें