शनिवार रात सत्ते अपने कई साथियों के साथ दीपक से ब्याज के पैसे मांगने के लिए गया था। जिसे लेकर दीपक व सत्ते में विवाद हो गया। जिसके बाद सत्ते ने अपने बेटे व अन्य लोगों के साथ मिलकर दीपक को जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान मनोज अपनी भांजी को लेकर बाहर से अपने घर की तरफ आ रहा था। उसने देखा कि लोग दीपक को पीट रहे हैं तो वह उसके बचाव में आ गया। जिसके बाद आरोपियों ने दीपक को तो छोड़ दिया और मनोज पर चाकू से हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर अनिल व राहुल भी बचाव में आ गए।
हमलावरों ने उन दोनों को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल व राहुल को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ दौराला पंकज कुमार और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर पर सत्ते और उसके पुत्रों आकाश व सचिन सहित तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी पिता और दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पढ़ें : अनैतिक संबंधों का पता चलने पर पत्नी को मार डाला, रची ये खतरनाक साजिश
जानकारी लेते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
मनोज की हत्या के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने एसपी सिटी मान सिंह चौहान से हाथ जोड़ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी सिटी से कहा कि साहब सत्ते का क्षेत्र में बोल बाला है। जो 15 प्रतिशत महीने के हिसाब से ब्याज पर पैसा देता है। ब्याज वसूलने में कई परिवार तबाह कर दिए। एसपी सिटी से कहा कि आरोपी एक महिला को भी ब्याज के पैसों को लेकर बेइज्जत किया था।
हमलावरों ने सीधे सीने पर वार किए
आसपास के लोगों ने बताया कि सत्ते अपने बेटे व अन्य लोगों के साथ दीपक को पीट रहा था। जिसके बाद किराएदार मनोज ने बचाव कराया तो हमलावरों ने सीधे उसके सीने पर चाकू से वार किया था। मनोज को खून से लथपथ देखकर उसका जीजा अनिल बचाने आया तो उस पर भी हमला बोल दिया। जीजा के सामने ही साले को मौत के घाट उतार दिया गया।
परिजनों में मचा कोहराम
मनोज की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिलखते हुए बताया कि मनोज तीन भाइयों में छोटा था। मनोज की मौत के बाद बड़ा भाई राजेश और बृजेश बचे हैं। परिवार में दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मनोज की अभी शादी नहीं हुई थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/