फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस की वर्दी में आए बदमाश, महिला से सरेआम 9 लाख के जेवर ठगे

Sun, 01 Apr 2018 01:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी पहनकर आए तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से नौ लाख रुपए के जेवर ठग लिए, पीड़ित महिला ने शोर मचाया और फिर...

विज्ञापन


यह घटना यूपी के मेरठ शहर की है। बच्चा पार्क पर दिनदहाड़े ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार सराफा व्यापारी की पत्नी से करीब नौ लाख रुपये के जेवर ठग लिए। महिला के शोर मचाने पर पहुंची पुलिस बदमाशों का पीछा करने के बजाय सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में पीड़िता ने थाना सिविल लाइन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

स्याना बुलंदशहर निवासी व्यापारी लल्लू सिंह की पत्नी शकुंतला देवी बच्चा पार्क पर डॉ. प्रशांत के क्लीनिक पर दवाई लेने आई थीं। दवाई लेकर शकुंतला ई-रिक्शा से हापुड़ अड्डा जा रही थीं। बच्चा पार्क चौराहे पर बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए और ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारकर रोका। तीनों बदमाश ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में थे। खुद को पुलिस वाले बताकर बदमाश बोले कि अभी-अभी महिला डॉक्टर से लूट हुई है। 
विज्ञापन


बदमाशों ने शकुंतला से कहा कि आपके पास जो जेवर हों या पहने हुए हो, उसे संभालकर रखो। शकुंतला के पास सोने के चार कंगन और एक चेन थी। शकुंतला ये जेवर रुमाल में लपेटे ही थे कि तभी एक बदमाश ने उसे नकली जेवरों की पोटली थमाकर असली जेवर कब्जे में ले लिए। इससे पहले शकुंतला कुछ समझतीं, बदमाश तेजी से फरार हो गए।

पढ़ें : यूपी: करोड़ों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, जानिए, बसपा से क्या कनेक्शन

भैया! जेवरात ले गए मेरे

फाइल फोटो
ठगी का पता चलने पर महिला ने शोर मचाया तो चौराहे पर खडे़ पुलिस वाले वहां पहुंचे। महिला ने कहा कि भैया बाइक पर जो तीन पुलिस वाले आए थे, वो मेरे जेवरात ले गए। सिपाहियों ने महिला की बात अनसुनी कर दी। लोगों की भीड़ लगने लगी। किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। महिला ने बताया कि स्याना में उनकी सराफा की दुकान है। उसका भाई भी पुलिस में दरोगा है। 

पुलिस पहुंची 
बच्चा पार्क पर सिविल लाइन, कोतवाली, देहली गेट, लालकुर्ती और सदर बाजार थाने की सीमा लगती है। महिला ने बताया कि करीब 300 ग्राम सोने के जेवरात बदमाश ले गए। मौके पर पहुंची पांचों थानों की पुलिस बदमाशों की घेराबंदी के बजाय करीब आधे घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही।  

मैं तो कुछ समझ नहीं पाई
शकुंतला ने बताया कि तीनों बदमाशों ने इतनी जल्दबाजी की कि वह कुछ समझ हीं नहीं पायी। बदमाश बार-बार बोल रहे थे कि जल्दी करो, नहीं तो बदमाश तुम्हारे भी जेवर लूटकर ले जाएंगे। तीनों बदमाश पुलिस की वर्दी में थे, जिसके चलते उनको शक नहीं हुआ। उन्होंने आते ही ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारा और बोले कि इतनी आवाज दी और तू सुन भी नहीं रहा। घटना होने पर तू जिम्मेदार होगा क्या।

पढ़ें : बसपा सरकार में लालबत्ती लगाकर चलती थी ये महिला, लोगों से करोड़ों ठगे, गिरफ्तार
विज्ञापन

सावधान! शहर में शातिर ठग, पल में वारदात 

फाइल फोटो
अगर कोई राह चलते आपको बदमाशों का भय दिखाकर अपने जेवर उतारकर सुरक्षित जगह रखने की सलाह दे तो सतर्क हो जाएं। भले ही वह व्यक्ति या उसके साथी पुलिस की वर्दी में हो, एकदम से उनकी बातों पर यकीन न करें। शहर में ऐसा गैंग घूम रहा है, जो लगातार इस तरह की वारदातें कर रहा है। कभी पुलिस बनकर तो कभी एक्सीडेंट का ड्रामा कर लोगों से उनके जेवर व कीमती सामान की ठगी की जा रही है। ये शातिर ठग ऐसा रोल करते हैं कि पीड़ित समझ ही नहीं पाता। बच्चा पार्क पर शनिवार दिनदहाड़े सराफ की पत्नी से हुई यह वारदात बताने के लिए काफी है कि असली पुलिस के सामने ही नकली बदमाशों ने यह दुस्साहस किया। इन बदमाशों के टारगेट पर बुजुर्ग या अकेली महिलाएं सबसे ज्यादा होती हैं। पुलिस अफसरों का ऐसे बदमाशों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। टीपीनगर, सदर, ब्रह्मपुरी व सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में ऐसी वारदातें ज्यादा हुई हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें