फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: मेरठ के परतापुर में महिला की गला घोटकर हत्या, पति और देवर ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह परतापुर थानाक्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने पति और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में मंगलवार को महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति और उसके भाइयों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। महिला के मायके वालों ने परतापुर थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छाबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक परतापुर क्षेत्र के रिठानी गांव निवासी महिपाल सिंह की बेटी राखी की शादी 6 साल पहले गुरमीत के साथ हुई थी। दंपत्ति के दो बेटियां भी हैं। आरोप है कि गुरमीत पत्नी के साथ मारपीट करता था और दहेज की मांग करता था। विरोध करने पर ही उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें