फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या: रात के ढाई बजे प्रेमी से कर रही थी बात, देखते ही आगबबूला हुआ पति, बहनोई संग ठिकाने लगाया शव

Wed, 10 Jan 2024 01:14 PM IST
Dimple Sirohi राजन शर्मा, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी में गुंजन सैनी की हत्या को लेकर पुलिस ने खुलासा कर दिया। गुंजन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की थी। हत्या करने के बाद बहनोई को साथ लेकर शव को भावनपुर के जंगल में ठिकाने लगाया था।
विज्ञापन
आरोपी पति और उसका बहनोई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी के भगवतपुरा की गुंजन सैनी की हत्या किसी अंजान ने नहीं, बल्कि उसके पति विशाल सैनी ने की थी। हत्या के बाद विशाल ही अपने बहनोई गोवर्धन के ई-रिक्शा से शव को भावनपुर के जंगल में फेंककर आया था। पुलिस ने विशाल और उसके बहनोई को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


भावनपुर थाना प्रभारी ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा ने बताया कि तीन जनवरी को भावनपुर थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में महिला का शव मिला था। महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। सोमवार को बुलंदशहर के खुर्जा निवासी आकाश और गौरव पुत्रगण श्याम सुंदर सैनी ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान बहन गुंजन के रूप में की थी। उन्होंने बताया था कि गुंजन की शादी थाना ब्रह्मपुरी के मोहल्ला भगवतपुरा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले विशाल सैनी पुत्र गजन सैनी के साथ 22 फरवरी 2019 को हुई थी।

परिजनों ने बताया था कि दो जनवरी को उनको गुंजन की ननद अलका ने फोन करके बताया कि गुंजन दवाई लेने के बहाने दोनों बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है, उसका कहीं पता नही चल रहा है। तीन जनवरी को गुंजन की ब्रहमपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुंजन के परिवार वालों ने पति विशाल और उसके बहनोई पर हत्या का शक जताया था। जिसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसे अपना जुर्म कुबूल कर लिया। 

रात को ढाई बजे गला दबाकर की थी हत्या 
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि विशाल सैनी ने कुबूल किया कि उसने दो जनवरी की रात ढ़ाई बजे गुंजन प्रेमी अंशुल सैनी से फोन पर बात करते पकड़ लिया था। उसने आवेश में आकर गुंजन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बहन और बहनोई को फोन किया। 

बहनोई गोवर्धन रात को अपना ई-रिक्शा लेकर ब्रह्मपुरी पहुंचा और दोनों शव को कपड़े में लपेटकर रिक्शा में ले गए। भावनपुर के जंगल में सड़क किनारे खेत में शव फेंक दिया। विशाल ने बताया कि गुंजन के उसके पड़ोसी अंशुल सैनी से अवैध संबंध थे। 28 नवंबर को उसने दोनों को बात करते हुए पकड़ लिया था। गुंजन सैनी के दो बच्चे खुशी ढाई साल और बेटा शिवा (01) है।
विज्ञापन

बहनाेई के साथ ई-रिक्शा से भावनपुर के जंगल में  लेकर गया था शव
पति ने प्रेमी से बात करने पर आवेश में आकर हत्या की बात कुबूल की है। गुंजन के परिवार वालों को बुलाया गया था। उनकी तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें