फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अजय की मौत मामले में अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव मवाना खुर्द निवासी मृतक अजय के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मवाना खुर्द निवासी अजय 3 फरवरी की सुबह प्राइवेट बस स्टैंड पर गंभीर अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान 7 फरवरी को अजय की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को अजय के परिजन थाने पहुंचे तथा हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। अजय के पिता राजेंद्र उपाध्याय ने तहरीर में बताया था कि 2 फरवरी को वह और उसका बेटा अजय गांव निवासी सागर की बरात में थाना परीक्षितगढ़ के गांव अल्लीपुर गए थे। शाम को 5:00 बजे बरात वापसी के दौरान मवाना में लिंक रोड बाईपास पर हस्तिनापुर निवासी ने बस रुकवाई तथा अजय को गाड़ी से यह कहते हुए उतार लिया कि मवाना में काम है। घंटेभर बाद गांव पहुंच जाएंगे, लेकिन अजय रातभर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

3 फरवरी की सुबह पुलिस चौकी से सूचना मिली कि अजय का एक्सीडेंट हो गया है और पुलिस उसे मेडिकल ले जा रही है। अजय जब शादी में गया था तो उसके पास 10 हजार रुपये थे, लेकिन उसकी जेब खाली मिली। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बताया कि अजय की मौत दुर्घटना में नहीं, अपितु धन लूटने के कारण हत्या की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें