फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: प्रधानपति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में रछौती-डेरियो गांव में दिया वारदात को अंजाम

Thu, 08 Feb 2024 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मुंडाली में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार को प्रधान पति की हत्या कर दी गई। वारदात में प्रधानपति का भांजा भी घायल हुआ है। 
विज्ञापन
प्रधान पति की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के रछौती डेरियो गांव में चुनाव की रंजिश को लेकर बुधवार शाम प्रधानपति विजय उर्फ रावत (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गोली प्रधानपति के भांजे ओम के हाथ में लगी है।

विज्ञापन


परिजनों की तरफ से पूर्व प्रधान राजकुमार के बेटे मोहित, शिवम पुत्र सुभाष और शिवम नागर पुत्र महाराज सिंह को हत्या और मोहित के भाई पंकज को षडयंत्र रचने का आरोपी बनाया है। मोहित और पंकज को हिरासत में ले लिया है। अन्य हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

मुंडाली थाना क्षेत्र के रछौती गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव से रंजिश चली आ रही है। पहले राजकुमार की पत्नी मुनेश देवी प्रधान बनी थी, जिसमें विजय गुर्जर उर्फ रावत पक्ष हार गया था। इसके बाद बीमारी के कारण मुनेश देवी प्रधान की मृत्यु होने से प्रधान की सीट रिक्त हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी की राजनीतिक धुरी बने जयंत; NDA से बातचीत की अटकलों के बीच सपा-कांग्रेस मान-मनौव्वल में जुटीं

उपचुनाव में विजय उर्फ रावत की पत्नी प्रियंका तथा मृतक मुनेश देवी की पुत्रवधू संगीता पत्नी पंकज गुर्जर चुनाव लड़ी थीं। प्रियंका चुनाव जीत गई थीं। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम विजय रावत अपने भांजे ओम के साथ गांव में परचून की दुकान पर गया था। 


परिजनों के मुताबिक रास्ते में पूर्व प्रधान राजकुमार के बेटे मोहित, शिवम पुत्र सुभाष और शिवम नागर पुत्र महाराज सिंह ने गोलियां चला दी। एक गोली विजय के सीने और एक गोली उसके भांजे ओम के हाथ में लगी। 
विज्ञापन

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर विजय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ओम का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। विजय के चाचा बलजौरा ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रियंका की तरफ से मुंडाली थाने में तहरीर दी जा रही है। 

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें