फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: रालोद मुखिया जयंत चौधरी के भाजपा में जाने से पश्चिम में गड़बड़ाएगा सपा का गणित

Thu, 08 Feb 2024 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के भाजपा में जाने की अटकलों ने पश्चिमी यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी है। राजनीतिक विशेषज्ञ इस पर अपनी अपनी राय दे रहे हैं।
विज्ञापन
chaudhary jayant, चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर रालोद का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा का गणित लोकसभा चुनाव में गड़बड़ा जाएगा। दरअसल, रालोद के बाद जाटों का और सपा के पास मुस्लिमों का बड़ा वोट बैंक हैं। जब दोनों मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो इन दोनों के अलावा अन्य जातियों के वोट भी मिल जाते हैं। इससे सीट निकल जाती है। 

विज्ञापन


पिछली बार सपा-बसपा और रालोद मिलकर लोकसभा चुनाव लड़े थे और बसपा ने तीन सीटें जीती थीं। रालोद के फिलहाल नौ विधायक हैं। विधानसभा में सपा-रालोद मिलकर चुनाव लड़े थे। इसका फायदा भी इन्हें मिले था।

सपा-रालोद गठबंधन का ही असर था कि पिछले विधानसभा चुनाव में चार सीटों इन्हें जीत मिली थी, जबकि इससे पहले सिर्फ एक सीट ही निकाल पाए थे। ऐसे में साफ है कि अगर रालोद और भाजपा का गठबंधन होता है तो इससे सपा को लोकसभा चुनाव में तगड़ा झटका लगेगा। उनसे रालोद का जाट वोट बैंक खिसक जाएगा। इसका लाभ सपा को नहीं मिला पाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी की राजनीतिक धुरी बने जयंत; NDA से बातचीत की अटकलों के बीच सपा-कांग्रेस मान-मनौव्वल में जुटीं

Trending Videos

सपा ने राज्यसभा में भी रालोद मुखिया चौधरी जयंत को भेजा है। हालांकि अब रालोद की भाजपा के साथ गठबंधन की चर्चाओं से समाजवादी पार्टी खेमे में भी  बेचैनी है।

दरअसल, सपा और रालोद का गठबंधन 19 जनवरी को हो चुका है, लेकिन सूत्रों का कहा है कि रालोद का नाराजगी सपा से कैराना, बिजनौर और मुजफ्फरनगर सीट को लेकर है।

भाजपा मिशन 80 को आगे बढ़ाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद के साथ गठबंधन करना चाहती है। कहा जा रहा है कि गठबंधन को एक-दो दिन में  स्थिति साफ हो सकती है। अगर गठबंधन हुआ तो जल्द ही इसकी सार्वजनिक घोषणा हो जाएगी।

विपक्ष देश को जात-पात और क्षेत्रवाद में बांटने पर तुला
भारतीय जनता पार्टी महानगर के गांव चलो बूथ चलो अभियान के अंतर्गत शहर विधानसभा के अग्रसेन मंडल के बूथ नंबर 43 प्रेमपुरी रेलवे रोड पर क्षेत्र के लोगों के साथ चौपाल के रूप में बैठकर चाय पर चुनावी चर्चा की।

महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान योजना, जनधन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सीधा लाभ दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, नारी शक्ति वंदन कानून लागू करना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को मूर्त रूप दिया गया। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर अपना विश्वास जताएं।

विपक्ष के जो लोग देश को जात-पात, क्षेत्रवाद में बांटने पर तुले हैं। यह उनके लिए करारा जवाब होगा। इस मौके पर संजय तोमर, प्रद्युमन जैन, मनोज जैन, सचिन गुप्ता, बीआर गुप्ता, विनीत गुप्ता, राकेश जैन, महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, अग्रसेन मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे। 

चौधरी चरण सिंह और टिकैत को भारत रत्न दिया जाए : मलूक नागर
बिजनौर से बसपा सासंद मलूक नागर ने बुधवार को लोकसभा में किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह और किसान नेता रहे महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। इनके अलावा उन्होंने कहा कि बहुजन महानायक कांशी राम, स्वतंत्रता सेनानी विजय पथिक और कांग्रेस नेता राजेश पायलट को भी भारत रत्न दिया जाए। मलूक नागर ने सरकार के बजट की तारीफ की। साथ ही कहा कि जिस तरह देश में अन्य जगह विकास हो रहा है। इसी तरह बिजनौर और हस्तिनापुर में भी हो। बिजनौर लोकसभा में हस्तिनापुर का हिस्सा भी आता है।

उन्होंने हस्तिनापुर की टूटी सड़कों का भी मुद्दा उठाया। गन्ने का रेट 550 रुपये किया जाए। किसानों की आय दोगुनी की जाए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा-रालोद का गठबंधन हो रहा या नहीं, उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन इस तरह की बातें तो चल ही रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से देश की राजनीति तय होती है। रालोद जिसकी साथ चली जाएगी वह जीत जाएगा।

बसपा जिसके साथ गठबंधन कर लेगी वह जीत जाता है। हालांकि बसपा मुखिया मायावती अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट, गुर्जर, दलित और मुस्लिम का बड़ा वोट बैंक हैं। मलूक नागर के इस तरह के बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।  
विज्ञापन

पीडीए को एकजुट होकर भाजपा को हराना है
सपा की पीडीए जन चौपाल बुधवार को ग्राम तोहफापुर में लगी। इसमें जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक शोषित वर्ग जिनकी जनसंख्या करीब 90 प्रतिशत है, हम सबको एकजुट होना होगा।

मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एक मंच पर आना होगा। इंडिया एवं पीडीए गठबंधन को वोट करना है। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के अनुमोदन पर सचिन गुर्जर विधानसभा अध्यक्ष हस्तिनापुर ने पवन यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष हस्तिनापुर मनोनीत किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें