फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: युवक को सीने से सटाकर मारी गोली, बागपत के जंगल में पड़ी मिली लाश

Fri, 21 Sep 2018 01:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में मर्डर कर लाशों को फेंकने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह फिर से एक युवक की लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो युवक की शिनाख्त नहीं हुई। युवक को सीने से सटाकर गोली मारी गई है। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन

बता दें कि बागपत जिले में पाली के जंगल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर सीओ दिलीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। और जल्द ही शव की शिनाख्त कर ली जाएगी। बड़ी बात यह है कि पिछले आठ दिनों में पांच लाशें इस तरह जंगलों में पड़ी मिल चुकी है। इससे पुलिस पर भी सवाल उठ रहे है कि शहर में पुलिस के होते कैसे लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतारा जा रहा है। 

वहीं गुरुवार को कक्षा पांच की एक दस वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हाथ, पांव बांधे और लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है और एसपी शैलेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजन किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से बदायूं के उसहैत थानांतर्गत खेड़ा जलालपुर निवासी हरिओम आठ साल से यहां अहिरान मोहल्ले में सपरिवार रहते हैं और गैस सिलेंडर सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी शिवानी (10) अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार से कॉपी खरीदने गई थी। दुकान बंद होने के कारण शिवानी को घर जाने के लिए बोलकर बहन खुद ट्यूशन के लिए चली गई। शिवानी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

गुरुवार को सीओ वंदना शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छानबीन की। शाम करीब साढे़ सात बजे रामनगर में एक बंद बोरा पड़े होने की जानकारी पर पुलिस पहुंची। लोगों की भीड़ के बीच बोरा खोला तो उसमें शिवानी की लाश मिली। घटना से परिजनों आक्रोशित हो उठे। माहौल गरमाता देखकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। एसपी के मुताबिक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। शरीर पर चोट का निशान नहीं है, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें