फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर निकला हत्यारा: 'अरे लीलू तू..' कहते ही काट दिया फूल समुंद्री का गला, लूट करने आया था, पहचानने पर मार डाला

Wed, 01 Jul 2026 11:12 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के परीक्षितगढ़ में सिपाही विपिन की मां फूल समुंद्री की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो रिश्ते के देवर लीलू का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। 
विज्ञापन
1 of 6
फूल समुंद्री की फाइल फोटो और पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी लीलू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सिपाही की मां की हत्या का चार घंटे में खुलासा: मेरठ के थाना परीक्षिगतगढ़ के गांव रामनगर उर्फ सैदीपुर में मंगलवार देर रात घर में अकेली सो रही अनुसूचित जाति की वृद्ध महिला फूल समुंदरी (65) की जेवर लूट का विरोध करने पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार घंटे में ही फूल समुंदरी के रिश्ते के देवर लीलू सिंह को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। लीलू सिंह जेवर चुराने के लिए घर में घुसा था। पहचानने पर उसने वद्धा की हत्या कर दी।

विज्ञापन

2 of 6
हत्या के बाद घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गांव रामनगर निवासी फूल समुंदरी पत्नी राम सिंह मजदूरी करती थीं। मंगलवार रात वह मकान की छत पर सोई हुई थीं। बारिश आने के बाद वह नीचे कमरे में सोने चली गई थीं। बुधवार सुबह पड़ोसी महिला मोनी फूल समुंदरी को बुलाने घर पहुंची। आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उसने मकान में अंदर जाकर देखा। वहां चारपाई पर फूल समुंदरी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी निर्मम हत्या की गई थी। कानों से सोने के कुंडल और गले से सोने का ओम का लॉकेट गायब मिला। वहीं घर में रखा संदूक खुला पड़ा था। लूटपाट के बाद हत्या की गई थी।

विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पड़ताल करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मृतका का बड़ा बेटा मोहनवीर मवाना बस स्टैंड कैपिटल वाली गली में सिलाई का काम करता है और अपने परिवार के साथ रहता है। छोटा बेटा विपिन संभल जिले में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
 

4 of 6
एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के अनुसार, महिला को बुधवार रात गांव खटकी में अपनी भतीजी की शादी में भात देने जाना था, लेकिन उससे पहले ही हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी देहात अभिजीत सिंह, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची व साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। 
 
विज्ञापन

5 of 6
घर में गमजदा महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात ने शव को पोस्टमार्टम को भेजना चाहा तो परिवार के लोगों ने शव नहीं उठने दिया। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जानकारी पाकर एसएसपी अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर शीघ्र ही वारदात का खुलासा व हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया। एसएसपी के आश्वासन पर परिजनों ने शव को उठने दिया। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार की तहरीर पर परीक्षितगढ़ पुलिस ने अज्ञात में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गिरफ्तार हत्यारोपी लीलू। - फोटो : अमर उजाला
चार घंटे में किया हत्या का खुलासा
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त पांच टीम गठित की गईं। पुलिस ने चार घंटे बाद ही हत्यारोपी लीलू सिंह को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। लीलू सिंह ने बताया कि वह रात करीब एक बजे शराब पीकर जेवर चोरी करने के लिए फूल समुंदरी के घर में घुसा था। जब वह सोती हुई महिला के जेवर उतारने लगा तो वह जाग गईं। पहचान लेने पर उसने चाकू से गर्दन काट कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह जेवर व उनका मोबाइल लूटकर भाग गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से लूटे गए जेवर और मृतका का मोबाइल बरामद हुआ है। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी देखें...
रिश्वत लेते पकड़ा एसएसआई: नोट फेंककर थाने से भागने लगा प्रवीण शर्मा, हाथ धुलवाते ही मिल गया पक्का सबूत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें