फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बहन की हत्या का आरोपी को नहीं जरा भी पछतावा, प्रेमी के साथ घर से गई थी इलमा, लौटते ही कर दी हत्या

Wed, 01 Jul 2026 10:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लोहियानगर में कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेमी के साथ घर लौटने के बाद भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी भाई ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने कहा कि परिवार की इज्जत बचाने के लिए अपनी बहन की जान ली और उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना के बाद स्वयं थाने पहुंचकर पूरी जानकारी दी थी। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में आज सीएम योगी का औचक दौरा, गहरे सियासी संकेत, 2027 चुनाव की तैयारी या विकास एजेंडा?
विज्ञापन

2 of 6
बहन की हत्या, लोहियानगर मेरठ - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी के साथ जाने के बाद लौटी, घर पहुंचते ही हुई हत्या
पुलिस के अनुसार युवती रविवार सुबह अपने परिचित युवक के साथ घर से चली गई थी। दो दिन बाद मंगलवार को वह वापस घर लौटी। आरोप है कि घर लौटने के कुछ ही समय बाद भाई और बहन के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय घर में मां और अन्य परिजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 6
बहन की हत्या, लोहियानगर मेरठ - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में बोला आरोपी- कोई पछतावा नहीं
क्षेत्राधिकारी कोतवाली संग्राम सिंह के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन के प्रेम संबंधों को लेकर वह लंबे समय से नाराज था। उसका कहना था कि परिवार की बदनामी होने के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह भी कहा कि वह जेल जाने के लिए तैयार है, लेकिन परिवार की आन-बान से समझौता नहीं करेगा। यह आरोपी का पुलिस के समक्ष दिया गया कथित बयान है, जिसकी जांच की जा रही है।
 

4 of 6
बहन की हत्या, लोहियानगर मेरठ - फोटो : अमर उजाला
प्रेम संबंध को लेकर पहले भी होता था विवाद
पुलिस के मुताबिक युवती का दौराला निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था। आरोपी और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ में सामने आया कि घर में इसे लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कथित रूप से कई बार युवक को फोन कर धमकी भी दी थी। इन तथ्यों की भी पुलिस अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
बहन की हत्या, लोहियानगर मेरठ - फोटो : अमर उजाला
छह महीने से मायके में रह रही थी युवती
पुलिस के अनुसार युवती का कम उम्र में विवाह हुआ था। वह करीब छह महीने पहले ससुराल से मायके आकर रहने लगी थी। जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार उसे ससुराल भेजना चाहता था, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया था। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बहन की हत्या, लोहियानगर मेरठ - फोटो : अमर उजाला
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के एक मामले में नामजद रह चुका है। फिलहाल उसके आपराधिक इतिहास और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें