इसके बाद आसिफ अपने दोनों साथियों के साथ खेतों पर पहुंचा, जहां उन्होंने सलीम को पकड़ लिया और ईख के खेतों में ले जाकर सलीम के हाथ पीछे बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने पहले छुरी से उसके चेहरे व गर्दन पर वार किए और फिर तमंचे से मुंह पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पति के कत्ल का कोई अफसोस नहीं
मंसूरपुर के गांव संधावली निवासी सलीम व नसीमा का निकाह करीब 22 साल पूर्व हुआ था। दोनों के छह बच्चे हैं, जिनमें बड़े बेटे अजीम की शादी भी हो चुकी है। इसके बावजूद नसीमा गांव सुजडू निवासी आसिफ के इश्क में उसके साथ मिलकर शौहर के कत्ल की साजिश रच डाली। यही नहीं, नसीमा घटनास्थल पर ही मौजूद रहकर अपने सामने ही पति को कत्ल होते देखती रही, लेकिन उसे जरा भी रहम नहीं आया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के अनुसार नसीमा पति के कत्ल के समय घटनास्थल पर ही मौजूद रहीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/