उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कक्षा पांच की एक दस वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हाथ, पांव बांधे और लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है और एसपी शैलेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजन किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
मूल रूप से बदायूं के उसहैत थानांतर्गत खेड़ा जलालपुर निवासी हरिओम आठ साल से यहां अहिरान मोहल्ले में सपरिवार रहते हैं और गैस सिलेंडर सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी शिवानी (10) अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार से कॉपी खरीदने गई थी। दुकान बंद होने के कारण शिवानी को घर जाने के लिए बोलकर बहन खुद ट्यूशन के लिए चली गई। शिवानी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।