मेरठ के फलावदा कस्बे के पेंट बाजार में सोमवार सुबह एक दबंग ने युवती की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि बीच बाजार वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर काफी लोग एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव को नहीं उठने देने को लेकर हंगामा कर रहे हैं।