फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में पड़ा मिला युवक का गोली लगा शव, मौके से तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस मिले

Fri, 11 Dec 2020 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • - मौके से तमंचा ,एक खोखा, दो कारतूस व दो पैकेट सल्फास के मिले
  • - बड़गांव का ही रहने वाला था अंकित, गुरुवार दोपहर खेत पर गया था 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन व युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में युवक का गोली लगा शव गन्ने के खेत में मिलने से कस्बे में खलबली मच गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इक्टठा हो गई। पुलिस ने शव के पास से 315 बोर का एक तमंचा दो कारतूस व सल्फास के दो पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है। उधर परिवार की तरफ से भी अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

गुरूवार को बड़गांव निवासी शिवधन शर्मा का 28 वर्षीय बेटा अंकित दोपहर करीब एक बजे घर से खेत पर गया था। करीब ढाई बजे अंकित का शव अपने ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अंकित की आंख के बराबर में गोली लगी थी, जिस कारण चेहरा भी खराब हो गया।

विज्ञापन

पुलिस को मौके से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस व दो पैकेट सल्फास के बरामद हुए हैं। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। थाना प्रभारी निरिक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

 उत्तराखंड में करता था नौकरी 
अंकित अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह हरिद्वार (उत्तराखंड) के भगवानपुर स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पिछले कई दिनों से घर आया हुआ था। उसकी मौत कैसे हुई, यह अभी सवाल बना हुआ है, लेकिन सल्फास के पैकेट मौके से मिलने और कनपटी पर सटाकर गोली मारे जाने से आत्महत्या की तरफ इशारा हो रहा है। 

परिजनों में मचा कोहराम 
डेढ़ घंटा पहले ही दोपहर एक बजे अंकित घर से खेत की तरफ गया था। तब परिजनों को अहसास तक नहीं था कि कुछ देर बाद ही अंकित के बारे में मनहूस सूचना मिलेगी। ढाई बजे के करीब जैसे ही परिजनों को पता चला कि खेत पर अंकित का शव पड़ा है, तो परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिजन फूट फूटकर रोने लगे। अंकित की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें