एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे को मौत के घात उतार दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ जनपद में किठौर थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा में मामूली बात को लेकर शराब के नशे में चाचा ने भतीजे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर चाचा फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने चाचा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए चाचा की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
किठौर थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा में देर शाम विनोद पुत्र भूले अपने भतीजे रविंद्र पुत्र विजयपाल के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद चाचा विनोद ने भतीजे रविंद्र पर चाकू से वार कर दिया, जिसमें रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि भतीजे पर चाकू से वार कर चाचा मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन घायल को मेरठ अस्पताल ले गए। जहां रविंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।