एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की कस्टडी में शाहनवाज व जब्बार को पेशी पर लाया गया था। डेढ़ सेक्शन पीएसी की सुरक्षा के लिहाज से जजी परिसर में तैनात रहती है। मंगलवार को बरती गई लापरवाही के चलते जजी परिसर में स्थित पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस चौकी पर दरोगा सहित 12 पुलिसकर्मी तैनात थे।
दरोगा जयपाल सिंह, महिला आरक्षी पुलकित, रिंकू, शिल्पा, सोनिया, विपिन, रूबी, पुलिसकर्मी सचिन, कुलदीप कुमार, सोनू कुमार, निशांत कुमार, राजीव कुमार, अनूप कुमार, शरद पवार, वसीम अकरम, अंकुर यादव, सतेंद्र शर्मा, दीपक कुमार को सस्पेंड किया है। बाकी की जजी परिसर में ड्यूटी लगी थी, उन्हें भी निलंबित किया गया है। इसके अलावा शाहनवाज व जब्बार को पेशी पर लाने वाले दिल्ली पुलिस के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के अफसरों को और जजी में तैनात रहने वाले पीएसी के जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 24 बटालियन मुरादाबाद पीएसी के कमांडेंट को भी पत्र लिखा है।
साहिल और अकराज ने खुद को बताया नाबालिग
हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की हत्या को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सीजेएम योगेश कुमार की कोर्ट में पेश किया। बरामद तीनों पिस्टल भी कोर्ट में पेश किए गए। इसके बाद न्यायिक हिरासत में आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपी साहिल और अकराज ने खुद को नाबालिग बताया, जबकि पुलिस उन्हें नाबालिग मानने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने दोनों को बालिग मानते चालान किया। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक तीनों नाबालिग हैं या बालिग इसकी अलग से जांच होगी।
परिजनों के सुपुर्द किया शाहनवाज का शव
हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर नजीबाबाद क्षेत्र के गांव कनकपुर ले गए। वहां पर शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
वकीलों और पुलिस में हुई नोकझोंक
सीजेएम कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद पुलिस ने बुधवार को कड़ी चौकसी बरती। इस दौरान जजी परिसर और सीजेएम कोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कोर्ट में वकीलों को भी न जाने देने पर वकीलों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/