फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेत आत्माओं का साया बताकर विवाहिता को मार डाला

Sat, 26 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला बिचपटिया में ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी। मौत का कारण पूछने पर प्रेत आत्माओं का साया बताया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हापुड़ की आदर्श कॉलोनी निवासी संतराम ने बताया कि उसने बेटी आरती (22) की शादी 12 मई 2013 को खरखौदा के राहुल से की थी। आरोप है कि तभी से ससुरालिये दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार रात आरती की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मौत का कारण पूछा तो सास अंगूरी ने बताया कि आरती पर दो प्रेत आत्माओं का साया था। रात को वह कुछ बड़बड़ा रही थी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुक्रवार को संतराम ने राहुल, उसकी मां अंगूरी और पिता आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पीयूष दीक्षित ने बताया कि मृतका के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो जाएगा। शव मायके पक्ष को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें