उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नूरपुर थानाक्षे़ में सोमवार की देर शाम शिवाला कलां के गांव युसुफ़ा के पास बाइक सवार व्यक्ति की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का कारण गांव की रंजिश को माना जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
मृतक दिनेश (35) ग्राम युसुफ़ा का रहने वाला था। वह दूध बिक्री का काम करता था। सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे वह बाइक से दूध लेकर शिवाला कलां जा रहा था। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक बाग में पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसकी बाइक रोककर चाकूओं से ताबड़तोड़ बार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : कड़ी नजर रखें किसान, आंदोलन में सरकार करवा सकती है हिंसा: अजित सिंह
मौके से गुजरे राहगीरों ने शव रास्ते पर पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। दिनेश की हत्या की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच पड़ताल मेंहत्या का कारण गांव की पुरानी रंजिश को माना जा रहा है। समाचार भेजे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नही दी गई थी। पुलिस मौके पर कार्रवाई में जुटी थी।
यह भी पढ़ें : मेरठ: अवैध निर्माण कराने पर एमडीए के आठ कर्मचारी निलंबित, अधिकारियों से मांगा जवाब
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/