फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अवैध निर्माण कराने पर एमडीए के आठ कर्मचारी निलंबित, अधिकारियों से मांगा जवाब 

Mon, 11 Jan 2021 09:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- उपाध्यक्ष ने की अनुचर और मेट श्रेणी के कर्मचारियों पर कार्रवाई
- विभागीय अधिकारियों से जांच भी शुरू कराई, 15 दिनों में मांगी आख्या
विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अवैध निर्माण न रोक पाने और कार्रवाई न करने पर एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने आठ कर्मचारियों को निलंबित किया है। जिसके बाद से कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मची है। ये सभी कर्मचारी अनुचर, मेट श्रेणी के हैं। उपाध्यक्ष ने इन सभी कर्मचारियों की विभागीय अधिकारियों से जांच शुरू कराते हुए 15 दिनों में आख्या मांगी है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह एमडीएम उपाध्यक्ष ने रुड़की रोड, पल्लवपुरम, रोहटा आदि क्षेत्रों में चल रहे निर्माणों का निरीक्षण किया था। इन क्षेत्रों में व्यावसायिक कांपलेक्स, दुकानों के चल रहे अवैध निर्माण पर जोनल अधिकारी, जेई से जवाब-तलब किया गया था।

यह भी पढ़ें : कड़ी नजर रखें किसान, आंदोलन में सरकार करवा सकती है हिंसा: अजित सिंह 
विज्ञापन


मौके पर मिले अवैध निर्माण में एमडीए उपाध्यक्ष ने सख्त नाराजगी जताई थी। वहीं, उन्होंने इन निर्माणों के नक्शे की फाइल भी तलब की थी। इस दौरान फाइलों में खामियां मिलने पर जोनल अधिकारी जोन-बी मनोज कुमार को भी तलब किया। वहीं, संबंधित सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए थे। स्पष्टीकरण में भी जवाब से असंतुष्ट होकर उपाध्यक्ष ने कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन


छोटों पर गाज, बड़ों पर हाथ
शहर में चल रहे अवैध निर्माणों में जोनल अधिकारी से लेकर जेई तक शामिल रहते हैं। एमडीए में ऐसे कई अवैध निर्माण की सूची है जिनकी फाइलें भी नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में इसमें जोनल अधिकारी, जेई तक शामिल रहते हैं। सूत्रों के अनुसार जेई पर कार्रवाई करने के लिए भी शासन को पत्र लिखा जा रहा है जिसके बाद जेई पर भी कार्रवाई हो सकती है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी अवैध निर्माण पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए थे।

ये हुए निलंबित 
जोन बी 2 - पवेंद्र सिंह, पुपेंद्र, करेशपाल
जोन बी 3 - योगेंद्र कुमार, मुकेश पाल सिंह, धर्मपाल
जोन बी 4 - जगनारायण सिंह, योगेंद्र कुमार

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें