बिजनौर जनपद के किरतपुर में दो दिन पूर्व अनीस उर्फ कालिया की गोली मारकर हत्या एक व्यक्ति ने अपने बेटे को नशे की लत से बचाने के लिए की थी। आरोपी तालिब के बेटे को अनीस नशे की लत में डाल रहा था। इस बात को लेकर दोनों में हाथापाई और गाली गलौज भी हुई थी। इस बात पर ही तालिब ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक किरतपुर के मोहल्ला कामरान में शनिवार शाम अनीस उर्फ कालिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अनीस के भाई ने मोहल्ले के ही तालिब के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोतीचूर बस स्टैंड के पास से तालिब को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और नाल में फंसा कारतूस बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें: बसपा पूर्व विधायक हत्या मामला, गनर की तलाश में जुटी पुलिस, अलीम ने की थी छह शादी
तालिब ने पुलिस को बताया कि अनीस हर तरह का नशा करता था। कई बार जेल में भी जा चुका है। तालिब भी अनीस के साथ कभी नशा कर लेता था। अनीश तालिब के बडे़ बेटे को नशे का आदी बनाना चाहता था। वह उसे नशा कराने लगा। इस बात का तालिब को पता चला तो उसने अनीस को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। अनीश नशे की हालत में तालिब की कास्मेटिक की दुकान पर ग्राहकों के सामने उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उस बात से तालिब को बहुत गुस्सा था। शुक्रवार को तालिब की अनीस से बेटे को नशा कराने को लेकर हाथापाई हो गई। अनीस मारपीट करने भाग गया।
वहीं शनिवार को अनीस तालिब को सुल्तान के मकान के पास गली में मिल गया। वहां दोनों में हाथापाई हो गई, तालिब ने उस्तरे से अनीस पर हमला किया तो उस्तरा टूट गया। तब तालिब ने तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/