फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्या: 20 साल तक रहस्य बनी रही मुठभेड़ में मारी गई गोली

Tue, 10 Jul 2018 03:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बागपत जेल में मारे गए अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी का पोस्टमार्टम हो गया। पुलिस ने बताया कि मुन्ना बजरंगी के शरीर में वो गोली भी निकली जो साल 1998 में मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ ने मारी थी। मुन्ना मारा गया, इसकी जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे से फोन पर संपर्क किया। पुलिस महकमे में सोमवार को यह चर्चा जोरों पर रही कि मुन्ना बजरंगी के शरीर से वो गोली भी निकली है, जो उस समय सीओ एसटीएफ राजेश कुमार पांडेय ने उसे मारी थी।

विज्ञापन


एक करोड़ की मांगी थी रंगदारी 
पुलिस के मुताबिक 20 दिन पहले भी मुन्ना बजरंगी ने बनारस के डॉ. रजनीश कुमार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसको लेकर पुलिस महकमे में खलबली मची थी। इसका मुकदमा भी बनारस में दर्ज बताया गया। भूमाफिया डीपी यादव के भाई रामसिंह की हत्या के बाद मुन्ना बजरंगी वेस्ट यूपी में सुर्खियों में आया था। मुन्ना बजरंगी ने वेस्ट यूपी में एक दर्जन से ज्यादा हत्या की थीं।

पढ़ें : राठी ने कबूला जुर्म, कहा- बजरंगी ने बोला मोटा तो मैंने गोलियों से भून डाला, 14 दिन की रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद जेल प्रशासन से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं फोरेंसिक टीम और डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। डीआईजी जेल ने मामले की सही ढंग से जांच कराने के आदेश दिए है। 

मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय सुनील राठी गैंग का हाथ बताया जा रहा है। सुनील राठी यूपी के साथ उत्तराखंड में सक्रिय है। सुनील की मां राजबाला छपरौली से बसपा से चुनाव लड़ चुकी है। इस मामले में सीएम के आदेश के बाद जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, अरजिंदर सिंह (हेड वार्डन) और माधव कुमार (वार्डन) को निलंबित कर दिया गया है।

गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि, जेल परिसर के अंदर होने वाली ऐसी घटना एक गंभीर बात है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गहन जांच और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें