फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमपीएस एकेडमी की एक विकेट से रोमांचक जीत

Wed, 03 Jun 2026 06:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम को हराया, मुनीर बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच रोमांचक मैच हुआ। इसमें एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।

हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए। टीम की ओर से उज्ज्वल ने 68, अर्णव ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मुनीर ने 3 विकेट लिए। ईशान ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया। नीरव और अरमान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 34.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से मुनीर ने 34 अभिमन्यु और प्रीत ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से उज्ज्वल ने दो, देव, श्लोक, जैद, हसन और देव अहलावत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैच के बाद मुनीर को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू, रवींद्र, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें