फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वास्थ्य शिविर में 95 लोगों की निशुल्क जांच

विज्ञापन
दौराला - दौराला चीनी मिल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद चिकित्सक ओर मरीज। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
दौराला। शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे उच्च रक्तचाप नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को दौराला शुगर मिल परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और टीबी से संबंधित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में कुल 95 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों का रक्तचाप और शुगर स्तर जांचने के साथ ही टीबी संबंधी लक्षणों की भी पड़ताल की। जरूरतमंद मरीजों के एक्सरे भी निशुल्क कराए गए। जांच के दौरान कई मरीजों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और समय पर दवा लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें