फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच के लिए सांसद ने पीएम को लिखा पत्र

Sun, 10 Aug 2025 05:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापना के लिए सांसद अरुण गोविल मुखर हो गए हैं।
विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापना के लिए सांसद अरुण गोविल मुखर हो गए हैं। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने यह मांग उठाने के बाद सांसद अब अधिवक्ताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कराएंगे। इसके लिए सांसद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अधिवक्ताओं के लिए मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन


मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने का यह दूसरा पत्र है। इससे पहले 24 जून को लिखे गए पत्र में भी इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का अनुरोध किया गया था। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक पीठ मेरठ में स्थापित करने की मांग अत्यंत न्यायोचित और आवश्यक है। इस विषय पर अधिवक्ता लगातार आंदोलनरत हैं। वर्ष 1981 से अब तक प्रत्येक शनिवार को सभी न्यायालयों में हड़ताल रहती है। अधिवक्ता इस मांग को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

सांसद ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लगभग छह करोड़ आबादी को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उच्च न्यायालय की चार बेंच हैं।

मध्य प्रदेश में दो बेंच हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश इतना बड़े होने के बाद भी यहां उच्च न्यायालय की एक पीठ है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए न्याय प्राप्त करना मुश्किल है। सांसद ने कहा कि यहां बेंच मिलने से कम समय में न्याय मिलेगा और धन की भी बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें