फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कागजी बाजार में सराफ की दुकान से 80 लाख की चोरी, 750 ग्राम सोना और 6 किलो चांदी ले गए बदमाश

Sun, 10 Aug 2025 04:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कागजी बाजार में सराफ सतीश मराठा की दुकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के ताले तोड़कर अपने साथ लाए नए ताले लगा गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देता पीड़ित सराफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कोतवाली अंतर्गत रबड़ी वाली गली, बालाजी मार्केट, कागजी बाजार सराफा में सतीश मराठा की गोल्ड रिफाइनरी नाम से दुकान हे। शनिवार रात करीब दस बजे दुकान के ताले तोड़कर चोर तिजोरी से 750  ग्राम शुद्ध सोना और 6 किलो शुद्ध चांदी चोरी कर ले गए। चोरी समान का मूल्य करीब 80 लाख रुपए है। पुलिस, फॉरेंसिक विभाग और डॉग स्क्वायड में मौके पर आंकर जांच की। 
विज्ञापन

 

सराफ सतीश मराठा रक्षाबंधन पर शनिवार दोपहर को ही दुकान बंद कर घर चले गए थे। तिजोरी की चाबी सामान्यतः वह दुकान के अंदर डेस्क में लॉक कर जाते हैं। चोरी करने वाले व्यक्ति ने उनकी दुकान के ताले तोड़कर डेस्क से चाबी निकाल ली। तिजोरी खोली और आराम से 80 लाख रुपए मूल्य का सोना व चांदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बाजार में लगे कैमरों से फुटेज इकट्ठा की है। 
 
विज्ञापन

चोर इतने शातिर थे, कि दुकान के टूटे हुए तालों की जगह नए ताले लगा गए, जिससे वहां से गुजरने वालों को चोरी का अंदाजा न हो। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनन्द अग्रवाल, कागजी बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष विकास रस्तोगी, सतीश मराठा, विजय मराठा, पिंटू वर्मा, यश रस्तोगी ने आदि ने पुलिस से चोरी का खुलासा करने की मांग की है। इस दौरान एएसपी अंतरिक्ष जैन और थाना अध्यक्ष कोतवाली भी मौके पर मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें