फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा को मार्गदर्शक बनाकर जीवन में आगे बढ़ें: राजेश सेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्य समाज थापर नगर में रविवारीय सत्संग आयोजित
विज्ञापन

माय सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापर नगर में रविवार को आयोजित सत्संग में मुख्य वक्ता राजेश सेठी ने कहा कि जीवन में परमात्मा को मार्गदर्शक बनाकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भौतिक सुखों के साथ आत्मिक शांति का संतुलन ही जीवन को सफल बनाता है।
उन्होंने कहा कि भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन-संपत्ति आवश्यक है, वहीं आत्मिक उन्नति के लिए आत्मसंतुष्टि और मानसिक शांति भी उतनी ही जरूरी है। दोनों के संतुलन से ही जीवन सार्थक और पूर्ण बनता है।
विज्ञापन

राजेश सेठी ने कहा कि परमात्मा सर्वज्ञ है और वह मनुष्य के प्रत्येक कर्म, विचार तथा भाव से परिचित रहता है। इसलिए उससे प्रार्थना करनी चाहिए कि वह हमें पापकर्मों और कुटिल आचरण से बचाते हुए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि अधर्म और अन्याय से प्राप्त भौतिक साधन कभी वास्तविक सुख नहीं दे सकते। इसलिए मनुष्य को सदैव धर्मानुसार अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
सत्संग में आर्य भजनोपदेशक पंडित अनिल दत्त नादान ने भगवान श्रीराम के भ्रातृ प्रेम पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंजु वासुदेवा, सुनीता, मुकेश कन्नौजिया और धर्मवीर ने भी भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ से हुआ। यजमान विजय कुमार बंसल रहे। इस अवसर पर करुणा सागर बाली, धर्मवीर, भानु बत्रा, प्रीति सेठी, कमलेश चांदना, सुमन आनंद, विकास शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा और चंद्र वासुदेव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें