फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुर्गा मंदिर में चिकित्सा शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सामाजिक संस्था मां की छांव की ओर से रविवार को ई-ब्लॉक स्थित शिव दुर्गा मंदिर परिसर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र और स्थानीय लोग पहुंचे और अपने दांतों की जांच कराई। शिविर में डेंटल सर्जन डॉ. ई. त्यागी ने मरीजों के दांतों की जांच की और उन्हें दांतों की सही देखभाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिन में दो बार ब्रश करना, अच्छा और संतुलित भोजन लेना तथा मुंह की सफाई बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर दंत जांच कराने से दांत और मसूड़ों की बीमारी को जल्दी पहचाना जा सकता है।अंत में संस्था की ओर से चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें