फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतिबंधित मांझे का विरोध करने पर बाइक सवार युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। प्रतिबंधित मांझे से पतंग उड़ाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने मवाना थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव किशोरपुर निवासी तुषार कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार शाम करीब 4:00 बजे अपनी बाइक से गांव स्थित आईसीएल एकेडमी मवाना के लिए आ रहा था। रास्ते में मखदूमपुर रोड स्थित वेलकम मंडप के पास एक युवक प्रतिबंधित मांझे से पतंग उड़ा रहा था। अचानक पतंग का मांझा उसकी गर्दन पर फंस गया। उसने किसी तरह बाइक को नियंत्रित किया। गले पर देखा तो कट के निशान लग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने प्रतिबंधित मांझे से पतंग उड़ाने पर आपत्ति जताई और कहा कि इससे उसकी जान जा सकती थी। इसी बात पर आरोपी भड़क गया। इसके बाद 10-12 लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने मवाना थाने में तहरीर देकर सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें