फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डांट के डर से तीन बच्चों ने सुनाई अपहरण की कहानी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मंडी समिति क्षेत्र से रविवार दोपहर तीन बच्चों के अचानक लापता होने की सूचना से पुलिस और परिजनों में अफरातफरी मच गई। साइकिल लेकर घर से निकले बच्चे काफी देर तक वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हुई और बच्चों की तलाश में कई स्थानों पर जांच शुरू कर दी। करीब पांच घंटे बाद तीनों बच्चे सकुशल वापस लौट आए। पूछताछ में बच्चों ने देर से घर पहुंचने और परिजनों की डांट-फटकार के डर से अपहरण की कहानी गढ़ने की बात बताई।
कसबे में लोकप्रिय रोड निवासी दस से 11साल के तीन बच्चे रविवार को साइकिल से घर से निकले थे। काफी देर तक तीनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की। जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी बच्चों की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद बच्चों के वापस लौटने पर उन्होंने पुलिस और परिजनों को बताया कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें कंटेनर में डालकर ले गए थे।
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि उन्हें नवाबगढ़ी रोड होते हुए कुशावली के जंगल के पास छोड़ दिया गया। बच्चों के इस बयान से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंडी समिति से लेकर नवाबगढ़ी रोड और कुशावली के जंगल तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में बच्चों के बयानों में विरोधाभास सामने आया।
इसके बाद बच्चों ने बताया कि वे घर से घूमने के लिए निकले थे। घर लौटने में देर हो गई थी और उन्हें परिजनों की डांट व मार का डर था। इसी डर के कारण उन्होंने अज्ञात लोगों द्वारा गाड़ी में उठाकर ले जाने की कहानी बना दी।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तीनों बच्चे सकुशल लौट आए हैं। बच्चों से पूछताछ की गई है। उनके बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। तीनों बच्चों के करीब पांच घंटे तक लापता रहने से परिजनों के साथ ही नगर में भी चिंता का माहौल रहा। बच्चों के सकुशल लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें