फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करना सास को पड़ा भारी, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

Sat, 09 Jan 2021 11:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के फलावदा में पुत्रवधू के अवैध संबंधों का विरोध करना सास को भारी पड़ गया। प्रेमी और परिजनों के साथ मिलकर पुत्रवधू ने सास को मारपीट कर घायल कर दिया। थाने से टरकाए जाने पर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायत दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्रवधू के एक युवक से अवैध संबंध हैं, जिसका वह विरोध करती थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसने पुत्रवधू को घर के अंदर ही प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे समझाने का प्रयास किया। पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: यूपी: हापुड़ से पूर्व फौजी समेत दो गिरफ्तार, एटीएस की टीम कर रही पूछताछ, खुल सकते हैं बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गांव पहुंचे पुत्रवधू के परिजनों ने भी एक राय होकर उस पर लाठी-डंडों से हमला किया और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत करने के लिए महिला थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि पुलिस ने पारिवारिक मामला बताते हुए उसे थाने से टरका दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुत्रवधू सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर शिकायत दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें