शामली जनपद में आरोपियों ने मां और उसके बेटों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
गांव गंदराऊ निवासी विधवा फरीदा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि वह गांव में अपना मकान बना रही है। मंगलवार को उसके बेटे लुकमान और रहमान निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। आरोप है कि तभी रंजिश के चलते परिवार के ही इनायत अली, आजम, माजिद, यूनुस, समीर, दानिश, गय्यूर, मुनफैत, रिजवान, इरशाद, साद व अनस ने उसके बेटों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों के हाथ में तमंचे भी थे। महिला ने बताया कि उसके बेटों के साथ मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में वन गुर्जरों के डेरों में लगी आग, सहारनपुर में 40 स्थानों से हटाया अतिक्रमण