फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाली का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर में लकड़ी काटने का दरांत चोरी होने के विवाद में पीड़िता नवाबकोर पत्नी मदन सिंह के साथ पड़ोसी ने मारपीट कर दी। बचाव में आई महिला की बेटी को भी आरोपी ने जमकर पीटा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम पंचायत घर पर रखा उसका दरांत किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठा लिया था। आरोपी पड़ोसी से जानकारी की तो वह आग-बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए उसे धक्का दे दिया। जिससे पीड़िता नाली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए आई उसकी बेटी शालू के साथ भी आरोपी ने मारपीट की और दोनों को जान से मारने की धमकी दी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें