फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाली बंद करने के प्रयास पर विवाद, धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव पिठलोकर में सरकारी नाली की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने से तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजू कुमार पुत्र महीपाल कश्यप ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनके घर के पानी की निकासी के लिए बनी पुरानी सरकारी नाली को कुछ लोगों ने बंद करने का प्रयास किया। आरोप है कि शुक्रवार सुबह नाली में अवरोध लगाकर पानी का बहाव रोक दिया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश की गई और जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी गांव में फैलने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें